विगत २३ अप्रैल को श्रीलंका में एक आतंकी हमला हुआ, जिसमे हज़ारों लोग हताहत हुए और करीब ३२५ लोगों को अपने जान से हाँथ धोना पड़ा, इतना ही नहीं इस भयावह घटना में सिर्फ श्रीलंका ही नहीं अपितु अन्य राष्ट्रों के भी नागरिकों को भी अपने जान से हाँथ धोना पड़ा, जिसमे भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, व अन्य राष्ट्र के नागरिक शामिल थे, ऐसा कहा जाता है की इस हमले के पीछे ही कट्टरपंथी सोच वाले आतंकी संघटन का हाँथ था। दशकों से श्रीलंका ने इस तरह की किसी घटना का सामना नहीं किया था, तो आखिर वजह क्या थी ? इतनी बड़ी घटना आखिर घटी कैसे ? कौन है इसके लिए दोषी ?
आतंकी घटना के घाट जाने के बाद अमूमन जैसे की होता आया है राष्ट्र की सुरक्षा एजेंसी ने तहकीकात करनी शरू की तो पता चला की इस घटना की जानकारी तो पहले से ही राष्ट्र के राष्ट्रपति को इस होने वाले आतंकी हमले की जानकारी तो भारत की ओर से दे दी गयी थी ? और इस बाबत श्रीलंका के प्रधानमंत्री को कोई सूचना नहीं दी गयी ? अचंभित कर देने वाली घटना, ये तो उस आतंकी घटना से भी जयादा भयावह थी, जहाँ पर उन्हें होने वाली घटना के बारे में सूचना थी लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया ? आखिर क्या वजह थी इसके पीछे ?? प्रश्न बहुत हैं जवाब चाहिए ?
अब बारी आती है इस दुर्घटना की जड़ में जाने की, आपको विदित हो की श्रीलंका में कुछ महीने पहले राजनितिक उथल-पुथल हुई थी, इस राजनितिक उथल-पुथल की वजह से श्रीलंका में गठबंधन की सरकार बनानी पड़ी, नतीजा ये की दो राजनितिक दलों में सत्ता की चाहत में सरकार तो बना ली लेकिन आपसी सहयोग न कर सके जिसके चलते श्रीलंका के लोगों को इतनी बड़ी छति उठानी पड़ी
प्रश्न ये है की आखिर इस राजनितिक उथल-पुथल की आखिर वजह क्या थी ? वजह थे श्रीलंका के अपने लोग, वहां के निवासी, हाँ ये १०० फीसदी सच है। अब आपको ये लग रहा होगा की इसमें बेचारी जनता की गलती? अब सरकारें अपना काम न करे तो जनता क्या कर सकती है ? जनता तो आखिर बेचारी ही होती है। लेकिन गलती है तो सिर्फ जनता की है क्योंकि जब आम चुनाव आये तो उन्होंने एक सशक्त सरकार चुन कर नहीं भेजी जिसका खामियाज़ा आज उसे भुगतना पड़ रहा है।
आज भी समय है हम भारतीयों को श्रीलंका में हुई घटना से सीखना चाइये, हमें इस आम चुनाव में एक ऐसे ससक्त सरकार चुननी है जो की ना सिर्फ देश की तरक्की में अपने आप को पूरी तरह झोंक दे अपितु बाहरी ताकतों से भी देश की सुरक्षा कर सके।
आगे आइये और एक सशक्त सरकार बनाने में अपना सहयोग करे, वोट करे, सही चुने ताकि आपको अपने चुनाव पर गर्व हो सके।
No comments:
Post a Comment